चौको वेब पाई क्रिसमस फेस्टिवल रेसिपी
अच्छी शॉर्ट क्रस्ट के लिए उरावश्यक है कि बिना बेक किया क्रस्ट फ्रीज़र में 10-15 मिनट ठंडा करें और फिर
गर्म ॲवन में रखें। बेस इस प्रकार बहुत हल्की बनती है।
16 पतले पीस बनेंगे
शार्ट क्रस्ट
150 ग्राम (1½ कप) मैदा, 5 ब्रेड स्लाइस – ताज़े ब्रेड क्रम्ब बनाएं (2½ कप)
100 ग्राम मक्खन – टुकड़ों में तोड़ कर फ्रिज में ठंडा करें, 3 बड़े च. पिसी चीनी
कैरेमल मेवे की अरावन
1 कप भुनी हुई मूँगफली, ½ कप कटे हुए बादाम और ½ कप किशमिश – 3 मिनट तवे पर भूनें
1¼ कप चीनी + 1/3 कप पानी, ¾ कप क्रीम – कमरे के तापमान पर
गनाश टॉपिंग
200 ग्राम चॉकलेट, 150 ग्राम क्रीम (¾ कप), 1 बड़ा च. रम (एच्छिक)
सजाने के लिए
एक टूथपिक, 8-10 बादाम – आधा करें, कुछ कदुकस किए चॉकलेट कर्ल
- ठंडे मक्खन को मिक्सर में चीनी के साथ डालकर कुछ सेकेण्ड चलायें। मिक्सर में मैदा और ताजे ब्रेड क्रम्ब डालकर कुछ सेकेण्ड मिक्सर चलाएं। मिक्सर से निकालें। मिश्रण को बाँधें और मिश्रण को बेलने लायक बनाएं। क्लिंग रैप में बाँधे। फ्रिज में 30 मिनट अलग रखें।
- 8-9″ फ्लैन टिन या पाई टिन को चिकना करें। एक बड़ी चपाती करीब 1/8″ मोटाई और टिन से थोड़ी बड़ी जिससे किनारे भी ढक जाएं बेल लें। पॉलिथीन की 2 शीट के बीच में बेलें और फ्लैन टिन में रखें। कांटे से चुभोएं। फ्रीज़र में 10 मिनट रखें। 20 मिनट तक 200°C/400°F पर सुनहरा होने तक बेक करें। ठंडा होने दें।
- कैरेमल के लिए, 1¼ कप चीनी साफ भारी पेंदे वाले बर्तन में पतली पर्त डालें। बिना हिलाएं किनारे से उसे सुनहरी होने दें। आँच कम करें। पैन को घुमाकर चीनी पिघलाएं और सुनहरा होने दें। 1/3 कप गुनगुना पानी डालें और चम्मच से लगातार चलाएं जिससे गांठे घुल जाएं। गाठों वाली चम्मच न उठाएँ क्योंकि चम्मच पर लगी चीनी सख्त हो जाती है और गाठों को घोलना मुश्किल होता है।
- क्रीम डालें और तुरंत आँच से उतारें और अच्छी तरह मिलाने के लिए हिलाएं। मेवे डालें। अच्छी तरह मिलाएं। बेक किए हुए पाई क्रस्ट या शैल पर मेवे डालें।
- टॉपिंग गनाश के लिए धीमी आँच पर भारी पेदें वाले बर्तन में 1 मिनट क्रीम गर्म करें। चॉकलेट डालें। अच्छी तरह मिलाएं। आँच से हटाएं और मुलायम गनाश पाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। 1 बड़ा च. रम डालें। मिलाएं। मेवों के ऊपर पूरा ढकते हुए डालें। 1-2 घंटे फ्रिज में सेट करने के लिए रखें। टूथपिक से ½” दूरी पर गोले बनाएं। इसी तरह पाई पर लाइन के निशान ½” दूरी पर बनाएं। पाई पर बादाम और कर्ल लगाएं। पाई को ठंडा या कमरे के तापमान पर सर्व करें।
- मैंगो अम्बरोसिया Simple Recipes in Hindi
- पपीता हनी स्मूदी | पपाया हनी स्मूदी
- स्ट्रॉबेरी आलमंड स्मूदी | Strawberry almond Smoothie in Hindi