मैंगो एम्ब्रोसिया Simple Recipes in Hindi
मैगों सॉस में डूबे फल। इसे आप कप में भी परोस सकते हैं।
व्यक्ति 4-6
2 कप ताज़े या टिन आम या 2 कप टिन आम का गूदा
8 छोटी इलाइची के दाने – पिसी हुई
½ कप आम का जूस
½ कप क्रीम
2 बड़े च. पिसी चीनी
2½ कप कटे फल (सेब, अंगूर, अनार, सेब, पाइनएपल, चीकू)
सजावट
अनार के दाने
वर्क
भीगे हुए और कटे बादाम और पिस्ते
- कटे आम, छोटी इलाइची, जूस और चीनी को मिक्सर में डालें। मुलायम सॉस बनाएं। क्रीम डालें और फिर ब्लैन्ड करें जिससे गाढ़ा गिरने लायक सॉस मिलें।
- समतल सर्विंग डिश में कटे फल रखें। मैंगो सॉस फ्रूट के ऊपर डालें। ढककर ठंडा करें।
- अनार, वर्क और मेवों से सजाएं। ठंडा सर्व करें।
- चौको वेब पाई क्रिसमस फेस्टिवल रेसिपी
- पपीता हनी स्मूदी | पपाया हनी स्मूदी
- स्ट्रॉबेरी आलमंड स्मूदी | Strawberry almond Smoothie in Hindi