स्मूदी रेसिपी | Smoothie recipe in hindi

Spread the love

स्मूदी रेसिपी | Smoothie recipe in hindi: दोस्तों आज हम कुछ smoothie recipe in hindi | स्मूदी रेसिपी के बारे में जानेंगे।

स्मूदी किसको पसंद नहीं, सबको स्मूदी पीनी अच्छी लगती है। क्युकी ये तरल रूप में होती है और पिने में बहुत ही अच्छी और सेहतमंद होती है। इस आर्टिकल में हमने ढेर सारी स्मूदी बनाना बताया है जिनको पढ़कर आप अपने घर पर आसानी से अच्छी अच्छी स्मूदी बना पाओ।

स्मूदी रेसिपी | Smoothie recipe in hindi

पाइनएप्पल एंड लीची मेलॉडी स्मूदी रेसिपी:

NOTE : स्मूदी बार बनाने के लिए सारी चीजों या सामग्री को बिलकुल ठंडा कर लेना चाहिए क्योंकि स्मूदी में बर्फ नहीं मिलाते है। और सारी सामग्री को ½ घंटे पहले ही फ्रीज़र में रख दें।

व्यक्ति 1

2 स्लाइस ताज़ा पाइनएपल – 1″ टुकड़े काटें

2 बड़े च. चीनी, या स्वादानुसार

6-8 पुदीना के पत्ते

¼ छोटा च. काला नमक

¾ कप लीची का जूस

ताज़ी कुटी काली मिर्च चुटकी भर

8-10 टुकड़े बर्फ

  1. नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें, उसपर चीनी छिड़कें। पाइनएपल को पैन में डालकर चीनी के भूरे होने तक और पाइनएपल के नरम होने तक पकाएं। ¼ कप पानी डालें, एक उबाल लाएं। ठंडा करें।
  2. मिक्सर में पाइनएपल, कैरेमल चीनी के साथ पानी, पुदीना, नमक, काली मिर्च और लीची का जूस डालें।
  3. बर्फ के टुकड़े डालें और अच्छी तरह फेंटे। अगर थोड़ा मीठा और चाहें तो थोड़ी पिसी चीनी और डालें। गिलास में डालें और पुदीने से सजाएं।

प्लम कूलर:

व्यक्ति 6-8

½ किलो सख्त प्लम (आलू बुखारा)

6 कप पानी, ½ कप चीनी

4 बड़े च. स्ट्रॉबेरी क्रश

1 छोटा च. काला नमक

कुछ ताज़े पुदीने के पत्ते

  1. आलू बुखारे को धोएं और बीज निकालने के लिए बड़े टुकड़ों में काटें। आलू बुखारे को कुकर में डालकर, 6 कप पानी डालें और 2 सीटी आने तक पकाएं, आँच से हटाएं। जब ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलें और गर्म मिश्रण में चीनी डालें। ठंडा होने दें।
  2. मिश्रण को मिक्सर में डालें और अच्छी तरह ब्लैण्ड करें। मिश्रण को छानें।
  3. स्ट्रॉबेरी क्रश, नमक और दरदरे कटे पुदीने के पत्ते प्लम जूस में डालें। ठंडा करें।
  4. परोसने के लिए, गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें, कूलर डालें। पुदीने से सजाएं।

मिन्टी लैमनेड:

व्यक्ति 2

½ नींबू – धोकर 4 टुकड़ों में काटें

¼ कप चीनी की चाश्नी (¼ कप चीनी को ¼ पानी के साथ उबालकर ठंडा करें)

¼ छोटा च. नमक, एक चुटकी काला नमक, ½ कप ठंडा पानी

6-7 बर्फ के टुकड़े, ¼ कप ठंडा सोडा

सजाने के लिए

2-4 ताज़ी या टिन्ड चेरी

2 बड़े च. पुदीने के पत्ते – बहुत बारीक कटे हुए

एक चुटकी काली मिर्च

  1. नींबू के टुकड़ों को चीनी की चाश्नी, नमक, काला नमक, ½ कप ठंडे पानी के साथ मिक्सर में ब्लैंड करें। छानें।
  2. नींबू और चीनी की चाश्नी को गिलास में डालें।
  3. गिलास में बर्फ डालें।
  4. पुदीना और चेरी डालें।
  5. ऊपर से सोडा और एक चुटकी काली मिर्च डालें।

फ्रूट पंच:

व्यक्ति 2

½ कप ऑरेंज जूस

½ कप पाइनएपल जूस

½ कप मैंगो जूस

3 बड़े च. ताज़ी क्रीम

½ छोटा च. ग्रेनाडाईन सिरप, ऐच्छिक

सजाने के लिए (फ्रूटी स्टरर)

तरबूज़ की बॉल, काले अंगूर और पुदीने के पत्ते

  1. तरबूज़ की बॉल, अंगूर और पुदीने के पत्तों को लकड़ी के स्कीवर में पिरोकर फ्रूटी स्टरर तैयार करें और किनारे रखें।
  2. सारे जूस और क्रीम को एक साथ ब्लैंड करें, कुछ बूँदे ग्रेनाडाईन की डालें और फिर ब्लैंड करें।
  3. गिलास में कुटी हुई बर्फ डालें। पंच के मिश्रण को उसके ऊपर डालें।
  4. बनाए हुए स्टरर को गिलास में रखें। परोसें।

मैंगो एम्ब्रोसिया:

मैगों सॉस में डूबे फल। इसे आप कप में भी परोस सकते हैं।

व्यक्ति 4-6

2 कप ताज़े या टिन आम या 2 कप टिन आम का गूदा

8 छोटी इलाइची के दाने – पिसी हुई

½ कप आम का जूस

½ कप क्रीम

2 बड़े च. पिसी चीनी

2½ कप कटे फल (सेब, अंगूर, अनार, सेब, पाइनएपल, चीकू)

सजावट

अनार के दाने

वर्क

भीगे हुए और कटे बादाम और पिस्ते

  1. कटे आम, छोटी इलाइची, जूस और चीनी को मिक्सर में डालें। मुलायम सॉस बनाएं। क्रीम डालें और फिर ब्लैन्ड करें जिससे गाढ़ा गिरने लायक सॉस मिलें।
  2. समतल सर्विंग डिश में कटे फल रखें। मैंगो सॉस फ्रूट के ऊपर डालें। ढककर ठंडा करें।
  3. अनार, वर्क और मेवों से सजाएं। ठंडा सर्व करें।

चौको वेब पाई क्रिसमस फेस्टिवल रेसिपी

अच्छी शॉर्ट क्रस्ट के लिए उरावश्यक है कि बिना बेक किया क्रस्ट फ्रीज़र में 10-15 मिनट ठंडा करें और फिर

गर्म ॲवन में रखें। बेस इस प्रकार बहुत हल्की बनती है।

16 पतले पीस बनेंगे

शार्ट क्रस्ट

150 ग्राम (1½ कप) मैदा, 5 ब्रेड स्लाइस – ताज़े ब्रेड क्रम्ब बनाएं (2½ कप)

100 ग्राम मक्खन – टुकड़ों में तोड़ कर फ्रिज में ठंडा करें, 3 बड़े च. पिसी चीनी

कैरेमल मेवे की अरावन

1 कप भुनी हुई मूँगफली, ½ कप कटे हुए बादाम और ½ कप किशमिश – 3 मिनट तवे पर भूनें

1¼ कप चीनी + 1/3 कप पानी, ¾ कप क्रीम – कमरे के तापमान पर

गनाश टॉपिंग

200 ग्राम चॉकलेट, 150 ग्राम क्रीम (¾ कप), 1 बड़ा च. रम (एच्छिक)

सजाने के लिए

एक टूथपिक, 8-10 बादाम – आधा करें, कुछ कदुकस किए चॉकलेट कर्ल

  1. ठंडे मक्खन को मिक्सर में चीनी के साथ डालकर कुछ सेकेण्ड चलायें। मिक्सर में मैदा और ताजे ब्रेड क्रम्ब डालकर कुछ सेकेण्ड मिक्सर चलाएं। मिक्सर से निकालें। मिश्रण को बाँधें और मिश्रण को बेलने लायक बनाएं। क्लिंग रैप में बाँधे। फ्रिज में 30 मिनट अलग रखें।
  2. 8-9″ फ्लैन टिन या पाई टिन को चिकना करें। एक बड़ी चपाती करीब 1/8″ मोटाई और टिन से थोड़ी बड़ी जिससे किनारे भी ढक जाएं बेल लें। पॉलिथीन की 2 शीट के बीच में बेलें और फ्लैन टिन में रखें। कांटे से चुभोएं। फ्रीज़र में 10 मिनट रखें। 20 मिनट तक 200°C/400°F पर सुनहरा होने तक बेक करें। ठंडा होने दें।
  3. कैरेमल के लिए, 1¼ कप चीनी साफ भारी पेंदे वाले बर्तन में पतली पर्त डालें। बिना हिलाएं किनारे से उसे सुनहरी होने दें। आँच कम करें। पैन को घुमाकर चीनी पिघलाएं और सुनहरा होने दें। 1/3 कप गुनगुना पानी डालें और चम्मच से लगातार चलाएं जिससे गांठे घुल जाएं। गाठों वाली चम्मच न उठाएँ क्योंकि चम्मच पर लगी चीनी सख्त हो जाती है और गाठों को घोलना मुश्किल होता है।
  4. क्रीम डालें और तुरंत आँच से उतारें और अच्छी तरह मिलाने के लिए हिलाएं। मेवे डालें। अच्छी तरह मिलाएं। बेक किए हुए पाई क्रस्ट या शैल पर मेवे डालें।
  5. टॉपिंग गनाश के लिए धीमी आँच पर भारी पेदें वाले बर्तन में 1 मिनट क्रीम गर्म करें। चॉकलेट डालें। अच्छी तरह मिलाएं। आँच से हटाएं और मुलायम गनाश पाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। 1 बड़ा च. रम डालें। मिलाएं। मेवों के ऊपर पूरा ढकते हुए डालें। 1-2 घंटे फ्रिज में सेट करने के लिए रखें। टूथपिक से ½” दूरी पर गोले बनाएं। इसी तरह पाई पर लाइन के निशान ½” दूरी पर बनाएं। पाई पर बादाम और कर्ल लगाएं। पाई को ठंडा या कमरे के तापमान पर सर्व करें।

पपीता हनी स्मूदी:

दोस्तों आज हम पपीता हनी स्मूदी के बारे में सीखेंगे छोटी सी रेसिपी है की कैसे कुछ ही मिनटों में हम एक अच्छी सी पपीते की स्मूदी बना लेते है

आवश्यकता :

  1. व्यक्ति 2
  2. 1 कप कटा हुआ पपीता,
  3. ½ कप ठंडा दूध,
  4. 1 कप गाढ़ी दही,
  5. ½ कप वनीला आइसक्रीम
  6. 1 बड़ा च. शहद,
  7. कुछ केसर के धागे – 1 बड़ा च. गुनगुने दूध में भीगे हुए

पपीता हनी स्मूदी प्रयोग विधि:

  1. पपीता और दूध को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें लेवे।
  2. बाकी बची हुई सामग्री डालें और गाढ़ी और झागदार होने तक ब्लेंड करें। उसके बाद ठंडा परोसें।

Strawberry recipes in hindi

हम स्ट्रॉबेरी आलमंड स्मूदी के बारे में सीखेंगे छोटी सी रेसिपी है

आवश्यकता :

  • व्यक्ति 2
  • 1 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी,
  • 2 बड़े च. पिसी चीनी
  • 1 कप ताज़ी गाढ़ी दही,
  • 1 कप ठंडा दूध,
  • 4 बड़े च. स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम

सजाने के लिए :

2-3 बादाम – बारीक काट कर तवे पर भून लें,

कुछ स्ट्रॉबेरी – काटें

स्ट्रॉबेरी आलमंड स्मूदी प्रयोग विधि :

  1. स्ट्रॉबेरी और चीनी मिक्सर में चलाएँ।
  2. बाकी सारी सामग्री डालें और गाढ़ी और झागदार होने तक ब्लैंड करें। बादाम और स्ट्रॉबेरी ऊपर सजाकर एक दम ठंडा परोसें।

कीवी मिन्ट स्मूदी:

आवश्यकता :

  • व्यक्ति 2
  • 1 मुलायम, पका कीवी – बारीक काटें,
  • 2 बड़े च. पुदीना पत्ते,
  • 4 बड़े च. खस सीरप
  • 4 बड़े च. वनीला आइसक्रीम,
  • 1 कप ठंडा दूध,
  • 1 कप लिमका या स्प्राइट

कीवी मिन्ट स्मूदी प्रयोग विधि :

  1. कीवी, पुदीने के पत्ते और खस सीरप को मिक्सर में डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
  2. मिक्सर में आइसक्रीम और दूध डालें और फिर से ब्लैंड करें। 2 गिलासों में डालें।
  3. लिमका या स्प्राइट ऊपर से डालें और पुदीने के पत्ते से सजाएं।

ब्लैक करंट स्मूदी:

आवश्यकता:

  • व्यक्ति 1
  • 3 बड़े च. ब्लैक करैंट क्रश
  • 1 बड़ा च. क्रीम
  • ½ कप ठंडा दूध
  • 2 बड़े च. कटा हुआ पाइनएपल या आम
  • 2 बड़े च. कुटी हुई बर्फ

ब्लैक करंट डिलाइट प्रयोग विधि:

  1. मिक्सर में क्रश, दूध और फल एक साथ मिलाएं।
  2. गिलास में कुछ बर्फ डालें। बर्फ के ऊपर पेय डालें। अगर अच्छा लगे तो कुछ बूँद क्रश की ऊपर से डालें, स्ट्रॉ के साथ परोसें।

स्मूदी रेसिपी | Smoothie recipe in hindi

Leave a Comment