इतिहास से पहले हमारी दुनिया कैसी थी? History Facts in Hindi – और किस तरह के जिव पहले रहा करते थे इसी के बारे में जानेंगे
पृथ्वी के पहले जिव बैक्टीरिया और शैवाल थे। पृथ्वी पर उनका जन्म 350 करोड़ साल पहले हुआ।
किसी समय पृथ्वी के सभी महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे उन सबसे मिलकर बने उस बड़े महाद्वीप का नाम “पैनजाया” था।
क्या आप जानते है की किस देश की महिलाएं पुरुषो से कई गुणा ज्यादा हैं? महिलाओं की भावनाओं के बारे में तथ्य पढ़कर आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे।
इतिहास के अनोखे तथ्य इन हिंदी
History Facts in Hindi – इतिहास से पहले हमारी दुनिया
एक ज़माने में अमेरिका का शहर टेक्सास एक वीरान दलदल था। और उसमे 50 फ़ीट लम्बे मगरमच्छ रहते थे।
डयनासौर अक्सर गलती से एक दूसरे की पूंछ पर पैर रख देते थे। इससे उनकी पूंछ की हड्डिया टूट जाती थी।
प्लायोसौर नाम के भयानक और क्रूर जिव कभी महासागर में रहते थे।
डयनासौर के ही काल में उड़ने वाले टेरोसौर रहते थे इनके पंख चमड़ी के बने होते थे ना की परो के।
सबसे पहली चिड़िया आर्चोपितरेक्स का जन्म एक छोटे मासाहारी डयनासौर से हुआ था। कुछ वैज्ञानिक आज के पक्षियों को जीवित डयनासौर भी कहते है।
Daily facts जानना चाहते है जो आपके रोज के जीवन के बदलावों के बारे में है तो दैनिक जीवन से जुड़े फैक्ट्स पढ़े।
सबसे बड़ा उड़ने वाला जिव एक टेरोसौर था जिसका नाम क्वेटजालकोटलस था। उसके पंखो के बिच की दुरी 40 फ़ीट थी और उनका भार करीब 64 किलो था।
स्टैगोसौरोस एक भीमकाय जानवर था। उसका भार 2 टन था। लेकिन उसका दिमाग अख़रोट के बराबर और सिर्फ 55 ग्राम था।
क्या आप जानते है की पैसे बचा कर अमीर कैसे बना जाए? तो अभी फैक्ट्स नॉलेज पेज चेक करे और आईडिया को अपनाये।
ऐतिहासिक रोचक तथ्य
बैरोसौरोस नाम के डायनोसौर की गर्दन 40 फ़ीट लम्बी थी और कुछ वैज्ञानिको के अनुसार उसके 8 दिल थे। ताकि उसकी लम्बी गर्दन में से होकर खून दिमाग तक पहुंच सके।
क्या आप हमारी गैलेक्सी के बारे में रोचक बाते जानते हैं? – स्पेस फैक्ट्स इन हिंदी पढ़े।
Top History Facts | कुछ ऐतिहासिक रोचक तथ्य
उत्तरी अमेरिका अब के मुकाबले पहले कही ज्यादा गर्म था। वहां इतनी गर्मी थी की एक ज़माने में उतरी ध्रुव पर भी पेड़ उगते थे।
अब तक की सबसे भारी चिड़िया का नाम था ‘ड्रोमॉनीस स्टिरटोनि’ और उसका भार आधे टन से ज्यादा था।
उत्तरी अमेरिका में कभी सूअर जैसे जानवर रहते थे। उसका नाम था ‘ओरियोडोंट्स’ और ये जानवर केवल वनस्पतियाँ ही खाते थे।
आज से लाखो साल पहले उत्तरी अमेरिका में एपीगैलस नाम के चूहे रहते थे। इन चूहों की नाक पर दो सींग होते थे। जिनसे शायद वे अपना बिल खोदते थे।
उत्तरी अमेरिका में एक हाथी की प्रजाति रहती थी। जिसका मुँह एक बड़े बेलचे के समान था। और आगे के 2 बड़े दांत थे।
साथी एक दूसरे को चिढ़ाने वाले क्यों लम्बे समय तक साथ रह पाते है जाने साइकोलॉजी फैक्ट्स इन हिंदी में।
प्राचीन इंसानों के बारे में रोचक तथ्य
- शुरुआती इंसानों ने हीलिंग क्ले (मिट्टी) का इस्तेमाल अपने घावों को जल्दी ठीक करने के लिए किया था, और यह तरीका जानवरों को देखकर अपनाया गया था।
- हमारी आज की पूरी आबादी का डीएनए एक ही महिला से जुड़ता है, जिसे वैज्ञानिक माइटोकॉन्ड्रियल ईव कहते हैं, जो करीब 1,50,000 साल पहले जीती थी।
- सबसे पुराना नीली आँखों वाला मानव कंकाल स्पेन में मिला था, जिसकी त्वचा गहरी थी, यानी नीली आँखों का जीन बहुत नया था।
- पाषाण युग के लोगों के दाँत आज के मुकाबले अधिक स्वस्थ थे, क्योंकि उनके भोजन में शुगर या स्टार्च कम था।
- प्राचीन मानव, जलवायु परिवर्तन के कारण तकनीकी नवाचार लाने के लिए मजबूर होते थे। जैसे-जैसे तापमान बदला, नए औजार और तकनीकें उभरीं।
आखिर सूर्यास्त क्यों होता है? दुनिया के बारे में रोचक तथ्य पढ़े जो आप नहीं जानते हैं।
प्राचीन जानवरों के बारे में रोचक तथ्य
- डायनासोर के सबसे बड़े दाँत, औसतन एक केले से भी बड़े होते थे।
- विलुप्त विशाल मेंढक डैविल फ्रॉग जिसको Beelzebufo कहते हैं। इतना बड़ा था कि वह डायनासोर के बच्चों को भी खा सकता था।
- उत्तरी अमेरिका का प्राचीन ऊँट आज के अफ्रीका और एशिया के ऊँट का पूर्वज था, लेकिन अब वहाँ नहीं पाया जाता हैं।
- आइस एज में सिसिली में पाई जाने वाली हंसों की ऊँचाई 5 फीट हुआ करती थी और वे 1 मीटर के बौने हाथियों से भी ऊँची हुआ करती थीं।
- कुछ प्राचीन मगरमच्छ जमीन पर बहुत तेज़ दौड़ सकते थे, इंसानों और अन्य शिकार को आसानी से पकड़ सकते थे।
प्राचीन पौधों के बारे में रोचक तथ्य
- गिंको वृक्ष (Ginkgo) करीब 27 करोड़ साल से मौजूद हैं। इनके फल बदबूदार होते हैं लेकिन खाने योग्य होते हैं।
- कुछ प्राचीन पौधे जैसे साइकैड, सभी जगहों से जहरीले होते हैं और कमर्शियल गार्डनिंग के दौर में भी खतरनाक माने जाते हैं।
- फर्न्स (Ferns) पृथ्वी पर सबसे पहले बड़ी भूमि पौधों में से थे और इन्होंने वायुमंडल में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद की थी।
- प्राचीन पेड़ वॉलेमी पाइन्स जुरासिक काल (20 करोड़ साल पहले) के हैं, और 1994 तक इन्हें विलुप्त माना गया था।
- डचमैन्स पाइप (Dutchman’s Pipe) प्राचीन काल से पक्षियों व कीड़ों द्वारा परागित होते आए हैं, और इनके फूल में फँस कर मधुमक्खियाँ pollen के साथ बाहर निकलती हैं।
इतिहास से पहले पृथ्वी व वातावरण के बारे में रोचक तथ्य
- पृथ्वी का प्रारंभिक वातावरण लगभग ऑक्सीजन मुक्त था, और पानी भाप के रूप में मौजूद था। लाखों सालो तक बारिश हुई तब जाकर महासागर बने।
- लगभग 90 करोड़ साल पहले, धरती लगभग पूरी तरह जमी हुई थी। समुद्र का बर्फ वहाँ तक पहुँचा था जहाँ आज ऊष्णकटिबंधीय क्षेत्र हैं।
- 30 करोड़ साल पहले, वायुमंडल में ऑक्सीजन आज के मुकाबले 35% तक था, जिससे विशालकाय कीट जैसे 2 मीटर लंबे मिलिपीड पैदा हुए थे।
- प्राचीन काल में पृथ्वी पर कोई घास या फूल नहीं थे। ये पौधे करोड़ों सालों बाद विकसित हुए थे।
- बहुत सी प्राचीन सागरतल मिट्टियाँ 530 मिलियन साल पहले की हैं। और इनमें प्रारंभिक शैवालों, फंगल ने भूमि पर जीवन शुरु किया था।
कुछ रोचक अद्भुत/अनजानी बातें जो आपको पता होनी चाहिए।
- पहले समय के एक डायनासोर का नाम थैनोस रखा गया है जो Marvel फिल्म के विलेन के नाम पर है।
- क्या आप जानते है की घोड़े उत्तरी अमेरिका में विलुप्त हो गए थे, तक़रीबन 10,000 साल पहले। फिर स्पेनिश विजय से लौटे थे।
- आर्कियोप्टेरिक्स (Archaeopteryx), पहला पंखों वाला डायनासोर था, जो 1861 में मिला था, पर अगला feathered डायनासोर 135 साल बाद मिला था।
- प्राचीन प्रोटेमैमल ‘डाइमेट्रोडॉन’ की पीठ पर बड़ी सेल हुआ करती थी, इसका पहले सोचा जाता था की तापमान नियंत्रित करती थी, पर अब माना जाता है की यह आकर्षण या डराने के लिए थी।
- प्राचीन मिट्टी ‘La Brea tar pits’ में संरक्षित डायर वुल्फ के अंडकोष और लिंग के fossil भी मिले हैं, जिससे उनके प्रजनन जीवन के बारे में बहुत जानकारी मिली थी।
पृथ्वी पर जीवन पहले इतना विकसित क्यों नहीं था?
ऑक्सीजन की कमी: प्रारंभिक पृथ्वी के वायुमंडल में लगभग किसी भी तरह की ऑक्सीजन नहीं थी, जो जीवन के विकसित होने के लिए बेहद ज़रूरी मानी जाती है। उस समय मुख्य गैसें हाइड्रोजन, अमोनिया, मीथेन और पानी के वाष्प थीं, जिनमें जीवन का पोषण करना मुश्किल था।
ओजोन परत का अभाव: ओजोन परत भी नहीं थी, जिससे सूर्य की हानिकारक UV किरणें सीधे सतह तक पहुँचती थीं और कोशिकाओं व डीएनए को नष्ट कर देती थीं।
अत्यधिक गर्मी व ज्वालामुखीय सक्रियता: सतह बहुत गर्म थी और बार-बार ज्वालामुखी फटते थे, जिससे वातावरण अस्थिर बना रहता था और जीवन के लिए आवश्यक बेहद स्थिर परिस्थितियाँ नहीं बन पाती थीं।
पहले जीवन के निर्माण के लिए आवश्यक तत्वों की उपलब्धता नहीं थी
तरल पानी का देर से बनना: पृथ्वी पर सबसे पहले तरल पानी बना, जिससे ही जीवन के लिए जरूरी रासायनिक प्रतिक्रियाएँ संभव हुईं। इससे पहले सारी जलवाष्प गैस के रूप में थी।
महत्वपूर्ण तत्वों और यौगिकों का कठिन संयोजन: प्राचीन पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक जैव-अणु (जैसे अमीनो एसिड, डीएनए, प्रोटीन) बहुत मुश्किल से बने क्योंकि अधिकांश तत्व जटिल अकार्बनिक अवस्था में चट्टानों या वातावरण में थे, सरल कार्बनिक अणु बनने में लाखों-करोड़ों साल लगे।
ऊर्जा स्रोत: शक्तिशाली ऊर्जा स्रोत जैसे बिजली या रेडियोएक्टिव तत्वों की प्रतिक्रिया की ज़रूरत थी ताकि सरल से जटिल यौगिक बन सकें, जो जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक हैं।
भारी उल्का-वर्षा और अस्थिर परिस्थितियाँ
लगातार उल्कापात: पृथ्वी के पहले अरब वर्षों तक बार-बार क्षुद्रग्रह और धूमकेतु टकराते रहे, जिससे सतह बहुत गर्म रही और स्थिर जल तथा जीवन के लिए अनुकूल परिस्थिति नहीं बन पाईं।
संभावित विनाशकारी टकराव: इन उल्का टक्करों ने कई बार जीवन के प्रारंभिक रूपों को भी नष्ट कर दिया था, जिस कारण जीवों को फिर से विकसित होने के लिए समय लगा।
ऑक्सीजन क्रांति और विकसित जीवन
फोटोसिंथेसिस का विकास: करोड़ों साल बाद नीले-हरे शैवाल (cyanobacteria) में फोटोसिंथेसिस विकसित हुआ था, जिससे धीरे-धीरे वातावरण में ऑक्सीजन भरने लगी।
ओजोन का बनना: जैसे जैसे ऑक्सीजन बढ़ी, ओजोन परत बनने लगी, जिससे UV विकिरण से सुरक्षा मिली और जटिल बहुकोशीय जीवों का विकास संभव हुआ था।
धीरे-धीरे विकास: शुरूआत में केवल साधारण, एककोशिकीय जीव थे, जटिल जीवन (जैसे पौधे, जानवर) विकसित होने में अरबों वर्ष लगे।
जीवन के लिए विशेष परिस्थितियों की आवश्यकता
सभी अनुकूल पर्यावरणीय शर्तों का मिलना जरूरी: प्राचीन पृथ्वी के हर हिस्से में जीवन के लिए जरूरी सभी तत्व व परिस्थितियाँ (जैसे उपयुक्त तापमान, पोषक तत्व, ऊर्जा स्रोत, पानी की मौज़ूदगी, दिन-रात के चक्र, विविधता) मिलना मुश्किल था। जब-जब ये साथ आए, वहीं जीवन की उत्पत्ति संभव हुई।
संक्षेप में, प्राचीन पृथ्वी पर जीवन इसलिए ज़्यादा विकसित नहीं था क्योंकि शुरुआत में स्थायी जल स्रोत, ऑक्सीजन, सुरक्षा परतें, जरूरी बुनियादी अणु और स्थिर वातावरण नहीं था। जिस समय ये सब धीरे-धीरे आए, तभी जीवन ने जटिल रूप लेना शुरू किया।
इतिहास से पहले हमारी दुनिया
यह भी पढ़े:
- हँसाने मजेदार चुटकुले - हसा हसा फनी जोक्स
- 30+ Amazing Facts about Moon in Hindi | चाँद के बारे में जानकारी
- 20 Amazing facts in hindi | दुनिया के रोचक और रहस्यमय तथ्य
- 100+ दुनिया के बारे में रोचक तथ्य | Amazing facts in hindi about world
- रंग हमारे लिए क्यों जरूरी है - रंगों का मनोविज्ञान
- कीड़ो के बारे में रोचक तथ्य | Facts about insects in hindi
- आकर्षण के बारे में रोचक तथ्य | Attraction facts hindi
- 25+ अवचेतन मन के बारे में रोचक तथ्य | Subconscious mind facts in hindi
- महिलाओं की भावनाओं के बारे में तथ्य - Psychology facts about woman
- 20+ Amazing बायोलॉजी फैक्ट्स | Biology Facts in Hindi
- 30+ Amazing Facts about Music in Hindi | म्यूजिक (संगीत) के बारे में रोचक तथ्य
- 51+ Facts about Human Brain in Hindi | मानव मस्तिष्क के बारे में रोचक तथ्य
- 30+ Social media facts in hindi | सोशल मीडिया के बारे में रोचक जानकारी
- बाएं हाथ से लिखने वाले लोग कैसे होते हैं?
- पुरुषों के बारे में रोचक तथ्य | Purush ke bare mein facts