100+ Amazing Facts Questions and Answers in Hindi

By factsknowledge
100+ Amazing Facts Questions and Answers in Hindi

Facts Questions and Answers in Hindi: दोस्तों इस पोस्ट में इतिहास के ऐसे रहस्य जिन्हें आज तक नहीं सुलझाया गया हैं ऐसे रोचक तथ्यों और प्रश्न और उनके उत्तर के बारे में पड़ेंगे।

क्या आप जानते है की नदी का पानी कहाँ जाता है?

Minnesota के Judge C. R. Magney State Park में Devil’s Kettle नाम का एक गड्ढा (Pothole) है जो पत्थरों के बीच मौजूद है और नदी का आधा पानी इस गड्ढे में जाता है।

लेकिन रहस्यमयी बात यह है कि इस गड्ढे में जाने वाला पानी कहां निकलता है इसका आजतक पता नहीं चल पाया है। लोगों द्वारा इस गड्ढे में डाई, पिंग पोंग बॉल्स और GPS Tracker जैसी बहुत सी चीजे फ़ेंकी गयी लेकिन ये चीजें कभी भी मिल नहीं पायी और शोधकर्ताओं के लिए ये आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

Facts Questions and Answers in Hindi

इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है?

1900 से पहले तक माना जाता था कि सभी इंसानों का खून एक जैसा ही होता है, लेकिन 1900 में ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक Karl Landsteiner द्वारा इंसानों में ब्लड ग्रुप को पहली बार खोजा गया।

दोस्तों के साथ शेयर करे - Share This Page

लेकिन सभी इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बहुत से शोध किये गए और अलग अलग तर्क दिए गए लेकिन आजतक साफ पता नहीं चल पाया है कि इंसानों का ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता है।

6 इंच का इंसानी कंकाल?

2003 में Chile के Atacama रेगिस्तान में 6 इंच का एक कँकाल मिला था जिसके मजबूत दाँत और बड़ी खोपड़ी थी और इसे 1970 के करीब का माना गया।

पहले तो इतने छोटे आकार के कंकाल को देख कर इसे किसी एलियन का कँकाल बताया गया लेकिन बहुत सालों तक चले शोध के बाद बताया गया की यह किसी इंसानी महिला का कँकाल है जिसे बोनेपन की बीमारी होंगी और उसकी मौत 6-8 साल की उम्र में हो गयी होगी।

लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इंसानी शरीर में 12 पसलियों के सेट होते है लेकिन इसके शरीर में सिर्फ 10 पसलियों के सेट ही थे और इसे ऐसी कौनसी ऐसी बीमारी थी जिस कारण इसका शरीर का आकार इतना छोटा था इसका जबाव वैज्ञानिक आज तक नहीं दे पाए है।

2 बहनों का पुनर्जन्म?

दुनिया में बहुत से लोग है जो पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं लेकिन विज्ञान पुनर्जन्म जैसी बातों को नहीं मानता पर Pollock बहनों कि कहानी ऐसी हैं जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया था। मई, 1957 को 11 साल की Joanna Pollock और 6 साल की Jacqueline Pollock की एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

इसके बाद एक साल बाद उनकी माँ ने Gillian और Jennifer नाम की जुड़वाँ बेटियों को जन्म दिया और जन्म के समय से ही उनके शरीर में ऐसे दाग़ थे जो Joanna और Jacqueline के भी थे। ज़ब वे थोड़े बड़े हुए तो Gillian ने Joanna के खिलौनो को अपना बताकर रख लिया और Jennifer ने Jacqueline के खिलौने रख लिए।

दोस्तों के साथ शेयर करे - Share This Page

ऐसे और भी बहुत से इत्तेफाक थे जो उनकी पुरानी बहनों से मेल खाती थी जैसे Gillian का Joanna को छोटी बहन की तरह ज्यादा प्यार करना, दोनों का अपने पुराने खिलौनो को पहनचानना, पुरानी जगहों को बिना बताये पहचानना कार से बचपन से ही डरना। इनकी कहानी पता चलने के बाद इस केस को अच्छे से समझने के लिए बहुत से लोग आये पर सभी हैरान रह गए। हालांकि उम्र बढ़ने के बाद दोनों बहनों की पिछली जन्म की यादें भी कम होती चली गयी।

एक रहस्यमयी बीमारी या sleeping sickness?

ये ऐसी बीमारी थी जो इंसानों के दिमाग़ पर असर करती थी और इस बीमारी की वजह से इंसान मूर्ति की तरह बन जाता था जिसमें वह न तो कुछ बोल पाता था और न ही हिल पाता था।

यह बीमारी 1915 से 1926 के बीच पुरे दुनिया भर में फैल गयी थी जिसमें अनुमान लगाया जाता है कि 10 लाख से ज्यादा लोग ग्रसित हुए थे जिनमें से लगभग 5 लाख लोगों की मौत हो गयी थी और बचे हुए लोगों में भी ज्यादा लोग पहले की तरह स्वस्थ नहीं हो पाए।

लेकिन इस बीमारी के फैलने का क्या कारण था ये आजतक पता नहीं चल पाया। वैज्ञानिकों द्वारा इसके फैलने का कारण पता करने के लिए बहुत से रिसर्च किये गए लेकिन इसके फैलने का कारण कभी पता नहीं चल पाया।

Traub Motorcycle का रहस्य?

1967 में शिकागो के एक घर में प्लम्बर को ज़ब रिपेयरिंग के लिए बुलाया गया तो उसे उस दीवार के पीछे छुपी हुई एक बाइक मिली। इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि यह बाइक 1917 से इस दीवार के पीछे थी और इसमें उस समय के हिसाब से बहुत ही उच्च टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था जो उस समय किसी भी बाइक में नहीं थी, यह मोटरसाइकिल अभी भी बिल्कुल नए की तरह थी और अभी भी अच्छे से चल रही थी।
ये इस तरह की इतिहास की इकलौती मोटरसाइकिल है और इसे Traub Motorcycle नाम दिया गया।
Traub Motorcycle में कौनसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया था और इसे किसने बनाया था इसका कभी पता नहीं चल पाया।

रहस्यमयी विशाल रेखाएं Nazca Lines का क्या रहस्य हैं?

Nazca Lines पेरू के Nazca रेगिस्तान में फैली बहुत बड़ी आकृतियां (Geoglyph) है। Nazca Lines को 1920 के समय मे खोजा गया था और माना जाता है कि ये आकृतियाँ 2,000 सालों से भी ज्यादा पुरानी है।

Nazca Lines रेगिस्तान में 190 वर्ग मील (500 वर्ग किलोमीटर) तक फैली है। Nazca Lines कि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात इन आकृतियों का आकार है जिनमें से कुछ तो इतनी बड़ी है कि उन्हें आसमान में जाकर ही स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यहाँ पर बंदर (360 फुट), मकड़ी (150 फुट), व्हेल (210 फुट), चिड़िया जैसे जीवों, फूल और पेड़ और कुछ ऐसी आकृतियां भी बनी है जो पृथ्वी की नहीं लगती।

रेगिस्तान के सूखे, कम हवा और मौसम में बहुत कम बदलाव के कारण ये आकृतियां आजतक सुरक्षित रह पायी है। पुरातत्वविद आज भी हैरान है कि पुराने समय में इंसानों द्वारा इतनी बड़ी आकृतियां क्यों और कैसे बनाई गयी होगी।

इसे क्यों बनाया गया था इसके पीछे का कारण कुछ लोग बताते है कि इन्हें भगवान को खुश करने के लिए बनाया गया था क्यूंकि ये आसमान से साफ दिखाई देते थे जबकि कुछ का मानना है इन्हें पानी कि खुदाई के दौरान बनाया गया था। लेकिन इतनी बड़ी आकृतियों को पुराने समय में कैसे और किस कारण से बनाया गया होगा ये आज भी रहस्य बना हुआ है। साल 1994 में UNESCO ने इसे World Heritage Site में शामिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का गायब हो जाने के पीछे क्या रहस्य हैं?

Harold Hold ऑस्ट्रेलिया के 17वें प्रधानमंत्री थे लेकिन 1967 में विक्टोरिया के Cheviot Beach पर नहाते समय वे अचानक से गायब हो गए और उनको ढूंढ़ने के लिए पुलिस द्वारा बहुत बड़ा खोज अभियान भी शुरू किया गया जो ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के सबसे लम्बे समय तक चले खोज अभियानों में से भी एक था।

लेकिन बहुत दिनों तक खोज करने के बाद भी ज़ब वे नहीं मिले तो उनको मृत घोषित कर दिया गया लेकिन उनकी लाश कभी नहीं मिल पायी। उनकी मौत को लेकर बहुत से तर्क दिए गए किसी का कहना था ये कोई षड्यंत्र था किसी का मानना था कि ये कोई दुर्घटना थी लेकिन असल में क्या हुआ था और उनकी लाश कहाँ चली गयी ये आज भी रहस्य ही बना हुआ है।

रहस्यमी सेटेलाइट के बारे में आप क्या जानते हैं?

1954 में अमेरिका के United States Air Force के द्वारा आसमान में 2 सेटेलाइट देखे गए थे जो पृथ्वी का चक्कर लगा रहे थे लेकिन चौकाने वाली बात यह थी कि इस समय इंसानों के पास सेटेलाइट बनाने वाली टेक्नोलॉजी नहीं थी इसीलिए उस समय सेटेलाइट का अविष्कार भी नहीं हुआ था।

United States Air Force ने इन सेटेलाइट्स की तस्वीरें भी जारी की थी और इन्हे Black Knight Satellite नाम दिया गया था। कुछ लोगों ने इसे एलियन का UFO बताया तो कुछ का मानना था इसे एलियन द्वारा बनाया गया सेटेलाइट बताया जो 13,000 सालों से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है लेकिन ये असल में क्या था इसका पता नहीं चल पाया।

Facts Questions and Answers in Hindi

दोस्तों के साथ शेयर करे - Share This Page

Check Our 4,000+ Facts in Hindi Collections on PINTEREST

Checkout Facts in Hindi Linktree Collections

Checkout Facts in Hindi Tumblr Collections

फैक्ट्स इन हिंदी @Medium

यह भी पढ़े:

Checkout Hindi Facts Collections at Promoteproject

Category: